अनूप बिगहा में नहीं पहुंची बिजली

अनूप बिगहा में नहीं पहुंची बिजली नगर पंचायत के वार्ड संख्या-15 में स्थित है अनूप बिगहापगडंडीनुमा सड़क से आवागमन करते हैं लोग फोटो नंबर-15,परिचय- अनुप बिगहा जानेवाली सड़कदाउदनगर (अनुमंडल) सरकार शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास करने का हर संभव प्रयास कर रही है. लेकिन, अब भी शहर के कई ऐसे क्षेत्र हैं जिनकी स्थिति […]

अनूप बिगहा में नहीं पहुंची बिजली नगर पंचायत के वार्ड संख्या-15 में स्थित है अनूप बिगहापगडंडीनुमा सड़क से आवागमन करते हैं लोग फोटो नंबर-15,परिचय- अनुप बिगहा जानेवाली सड़कदाउदनगर (अनुमंडल) सरकार शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास करने का हर संभव प्रयास कर रही है. लेकिन, अब भी शहर के कई ऐसे क्षेत्र हैं जिनकी स्थिति गांव से भी बदतर है. उदाहरण स्वरूप दाउदनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-15 में स्थित अनूप बिगहा को लिया जा सकता है. अनूप बिगहा नगर पंचायत मुख्यालय से मात्र आधा किलोमीटर की दूरी पर है. लेकिन, इसकी स्थिति गांव से भी बदतर है. अनूप बिगहा में अब तक न सड़क बनी और न ही बिजली पहुंची है. पगडंडीनुमा सड़क के सहारे लोग आवागमन करते हैं. शहरी क्षेत्र का इलाका होते हुए भी लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है. 83 वर्षीय अवकाश प्राप्त शिक्षक जागेश्वर सिंह ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि ने आज तक इस इलाके की सुधि नहीं ली. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सड़क के साथ-साथ बिजली भी मयस्सर नहीं है. थोड़ी दूर तक ईंट सोलिंग हुई थी, जिसका अवशेष ही रह गया है. प्रफुल्लचंद्र सिंह ने कहा कि बिजली के लिए कई बार विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया. लेकिन, अब तक कोई पहल नहीं की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >