वरिष्ठ नागरिकों की सुख-सुविधा का रखें ख्याल (फोटो नंबर- 24, परिचय-बैठक करते एसडीओ राकेश कुमारदाउदनगर (अनुमंडल) अनुमंडल स्तरीय माता-पिता भरण पोषण समिति की बैठक एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में एसडीओ कार्यालय में हुई. इसमें वरिष्ठ नागरिकों की सुख-सुविधा पर चर्चा की गयी. बैठक की जानकारी देते हुए समिति के सदस्य व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने बताया कि सभी बीडीओ, थानाध्यक्ष व सीडीपीओ को निर्देशित किये जाने का निर्णय लिया गया है कि अगर उनके संज्ञान में वरिष्ठ नागरिकों काे उत्पीड़न संबंधित मामला आता है, तो अपने स्तर से कार्रवाई करते हुए एसडीओ को अवगत करायें. प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी ऐसा मामला संज्ञान में आते ही तत्काल कार्रवाई करें. श्री तिवारी ने बताया कि उत्पीडन के तीन मामले समिति के समक्ष संज्ञान में आये हैं. तीनों मामलों में आरोपितों के खिलाफ दप्रस की धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है. बैठक में अवकाश प्राप्त अभियंता भगवान सिंह व हसपुरा की पंचायत समिति सदस्य शोभा कुमारी व अन्य मौजूद थे.
वरष्ठि नागरिकों की सुख-सुविधा का रखें ख्याल
वरिष्ठ नागरिकों की सुख-सुविधा का रखें ख्याल (फोटो नंबर- 24, परिचय-बैठक करते एसडीओ राकेश कुमारदाउदनगर (अनुमंडल) अनुमंडल स्तरीय माता-पिता भरण पोषण समिति की बैठक एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में एसडीओ कार्यालय में हुई. इसमें वरिष्ठ नागरिकों की सुख-सुविधा पर चर्चा की गयी. बैठक की जानकारी देते हुए समिति के सदस्य व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष […]
