विहंगम के लिए 50 युवाओं का चयन बारुण (औरंगाबाद).बारुण मुख्यालय स्थित कृष्ण कोचिंग सेंटर में विहंगम सुरक्षा बल के लिए जिला स्तरीय बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता मयंक कुमार ने की. इसमें औरंगाबाद व रोहतास जिला के युवाओं ने भाग लिया. मयंक कुमार ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग के लोगों को अध्यात्म से जोड़ना है. बैठक में उपस्थित सैकड़ों युवाओं के बीच से 50 युवाओं को चयन किया गया है,जो मंगलवार को उमराहां वाराणसी जायेंगे. 16 से 17 दिसंबर तक विहंगम योग का वार्षिक उत्सव वाराणसी में मनाया जा रहा है, जहां सदगुरू अनंत श्री स्वतंत्रदेव महाराज की अमृतवाणी और संत प्रवर श्रीविज्ञान देव जी की दिव्य वाणी होगी. इसमें देश-विदेश से लाखों शिष्य भक्तों की भीड़ होगी. औरंगाबाद से चयनित युवा सुरक्षा व्यवस्था बनायेंगे. बैठक में उपस्थित बारुण प्रखंड के प्रभारी डाॅ श्याम नारायण प्रसाद, सुनील कुमार संगम, लव सिंह, विनोद कुमार, रविरंजन कुमार, मनीष कुमार, राज कुमार, छोटू कुमार, आलोक कुमार, बबन राम, सुनील सिंह के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे.
विहंगम के लिए 50 युवाओं का चयन
विहंगम के लिए 50 युवाओं का चयन बारुण (औरंगाबाद).बारुण मुख्यालय स्थित कृष्ण कोचिंग सेंटर में विहंगम सुरक्षा बल के लिए जिला स्तरीय बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता मयंक कुमार ने की. इसमें औरंगाबाद व रोहतास जिला के युवाओं ने भाग लिया. मयंक कुमार ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग के लोगों […]
