जनगणना अद्यतन करने का दिया गया प्रशक्षिण

जनगणना अद्यतन करने का दिया गया प्रशिक्षण फोटो नंबर-24,परिचय-प्रशिक्षण में मौजूद शिक्षकदाउदनगर(अनुमंडल). अनुमंडल मुख्यालय के राष्ट्रीय इंटर विद्यालय में राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर अद्यतन करने का प्रशिक्षण दिया गया. यह प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करनेवाले शिक्षकों के लिए था. प्रशिक्षक के रूप में मध्य विधालय कर्मा कला के शिक्षक रामाकांत सिंह, मध्य विधालय पूर्णा बिगहा […]

जनगणना अद्यतन करने का दिया गया प्रशिक्षण फोटो नंबर-24,परिचय-प्रशिक्षण में मौजूद शिक्षकदाउदनगर(अनुमंडल). अनुमंडल मुख्यालय के राष्ट्रीय इंटर विद्यालय में राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर अद्यतन करने का प्रशिक्षण दिया गया. यह प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करनेवाले शिक्षकों के लिए था. प्रशिक्षक के रूप में मध्य विधालय कर्मा कला के शिक्षक रामाकांत सिंह, मध्य विधालय पूर्णा बिगहा के शिक्षक राजेंद्र सिंह व मोहम्मद सईद अहमद थे. इसमें रवींद्र नाथ टैगोर ने सहयोग किया. 31 दिसंबर तक यह कार्य किया जाना है. इसके चार्ज पदाधिकारी बीडीओ अशोक प्रसाद बनाये गये हैं. प्रशिक्षकों ने कहा कि 2010 में राष्ट्रीय जनगणना हुई थी. इसके रजिस्टर को अद्यतन करना है. यदि कही त्रुटियां या अशुद्धि दिखाई देता है तो वहां पर लाल घेरे से निशान लगा देना है और शुद्ध वहीं पर लिख देना है. आधार नंबर व राशन कार्ड का नंबर भी लेना है. पूरे प्रखंड को 247 ब्लॉक में बांटा गया है. यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण अभियान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >