गोह पावर सब स्टेशन में लगी आग, दो करोड़ से अधिक का नुकसान फोटो नंबर-100,परिचय-गोह पावरग्रिड में लगी आगदेवकुंड (औरंगाबाद)गोह पावर सब स्टेशन में सोमवार की देर शाम अचानक आग लग गयी. आग की लपटें पूरे पावर सब स्टेशन को चपेट में ले लिया. इस घटना में दो करोड़ से अधिक का नुकसान होने की जानकारी मिली है. पावर सब स्टेशन के एसडीओ जयंत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. दो करोड़ से अधिक का नुकसान होने की संभावना है. कई ट्रांसफाॅर्मर इसकी चपेट में आये है. इधर जैसे ही पावर सब स्टेशन में आग लगने की सूचना मिली वैसे ही फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंच गयी. आग इतनी भयानक थी कि उस पर दमकल कर्मियों को बुझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा था. इधर, पता चला है कि पावर सब स्टेशन में आग लगने के बाद पूरे गोह में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी है. मंगलवार को ही स्पष्ट जानकारी मिलेगी कि नुकसान कितना हुआ है.
गोह पावर सब स्टेशन में लगी आग, दो करोड़ से अधिक का नुकसान
गोह पावर सब स्टेशन में लगी आग, दो करोड़ से अधिक का नुकसान फोटो नंबर-100,परिचय-गोह पावरग्रिड में लगी आगदेवकुंड (औरंगाबाद)गोह पावर सब स्टेशन में सोमवार की देर शाम अचानक आग लग गयी. आग की लपटें पूरे पावर सब स्टेशन को चपेट में ले लिया. इस घटना में दो करोड़ से अधिक का नुकसान होने की […]
