सुर सम्राट : सीनियर में सनोज व जूनियर में रूपेश ने मारी बाजी

सुर सम्राट : सीनियर में सनोज व जूनियर में रूपेश ने मारी बाजी औरंगाबाद (नगर) शहर के दानी बिगहा पार्क स्थित दानिका सांस्कृतिक संस्थान द्वारा आयोजित सुर सम्राट प्रतियोगिता में रविवार को सफल प्रतिभागियों का चयन किया गया. इस दौरान कई रंगकर्मी भी उपस्थित थे. जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक डाॅ रवींद्र कुमार ने […]

सुर सम्राट : सीनियर में सनोज व जूनियर में रूपेश ने मारी बाजी औरंगाबाद (नगर) शहर के दानी बिगहा पार्क स्थित दानिका सांस्कृतिक संस्थान द्वारा आयोजित सुर सम्राट प्रतियोगिता में रविवार को सफल प्रतिभागियों का चयन किया गया. इस दौरान कई रंगकर्मी भी उपस्थित थे. जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक डाॅ रवींद्र कुमार ने बताया कि सुर सम्राट प्रतियोगिता रविवार को लगभग देर रात तक हुई. इस दौरान चयनकर्ताओं ने सीनियर ग्रुप में सनोज सागर को विजेता घोषित किया. वहीं पंकज पाल को द्वितीय व राघवेंद्र सिंह को तृतीय स्थान के लिए चयन किया गया. जूनियर ग्रुप में विजेता रूपेश कुमार, द्वितीय पवन कुमार व तृतीय के रूप में रंजन कुमार को चयन हुआ. इस मौके पर फिल्म डायरेक्टर अनुपम ज्योति, उद्घोषक अनिल विश्वास, रामध्यान आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >