बोलेरो के धक्के से बस मालिक की मौत देवकुंड.गोह प्रखंड के दधपी मोड़ के समीप बाइक व बोलेरो के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार जयराम सिंह की मौत हो गयी. मृतक सरेया गांव के रहनेवाले थे . पता चला है कि वे बस मालिक भी थे. घटना सोमवार की देर शाम की है. मिली जानकारी के अनुसार, जयराम सिंह देवहारा आये थे. उनकी बस में खराबी आ गयी थी, जिसे बनवाने के बाद पुन: घर बाइक से लौट रहे थे. दधपी गांव के समीप एक अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी.
बोलेरो के धक्के से बस मालिक की मौत
बोलेरो के धक्के से बस मालिक की मौत देवकुंड.गोह प्रखंड के दधपी मोड़ के समीप बाइक व बोलेरो के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार जयराम सिंह की मौत हो गयी. मृतक सरेया गांव के रहनेवाले थे . पता चला है कि वे बस मालिक भी थे. घटना सोमवार की देर शाम की है. मिली […]
