पेंशनर दिवस मनाने के लिए की बैठक

पेंशनर दिवस मनाने के लिए की बैठक नवीनगर (औरंगाबाद).18 दिसंबर को पेंशनर एसोसिएशन की ओर से नवीनगर में पेंशनर दिवस मनाने की तैयारी को लेकर एक बैठक अध्यक्ष बैकुंठनाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस दौरान भव्य तरीके से पेंशनर दिवस मनाने व बुजुर्ग पेंशनर सदस्यों को सम्मानित करने को लेकर विस्तार से […]

पेंशनर दिवस मनाने के लिए की बैठक नवीनगर (औरंगाबाद).18 दिसंबर को पेंशनर एसोसिएशन की ओर से नवीनगर में पेंशनर दिवस मनाने की तैयारी को लेकर एक बैठक अध्यक्ष बैकुंठनाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस दौरान भव्य तरीके से पेंशनर दिवस मनाने व बुजुर्ग पेंशनर सदस्यों को सम्मानित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. अध्यक्ष ने कहा कि पेंशनर दिवस हर वर्ष मनाया जाता है. साथ ही पेंशनरों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की जाती है. बैठक में सदस्यों ने बिहार सरकार से हर माह पांच सौ रुपये चिकित्सा भत्ता देने की मांग की. इस मौके पर रामचंद्र उपाध्याय, कृष्णदेव लाल, राम प्रसाद गुप्ता, गनौरी राम, महावीर चौधरी, कृष्णा कुमार सिन्हा व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >