सड़क पर डिस्पले बोर्ड लगाने की मांगदाउदनगर (औरंगाबाद). भखरूआ मोड़ के पास पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के सामने एनएच 98 पर रोड ब्रेकर व किसी प्रकार का बोर्ड नहीं होने के कारण लोगों को सड़क पार करने में दुर्घटना का खतरा रहता है. अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, अवर निबंधन कार्यालय, कृषि विभाग का कार्यालय ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का कार्यालय व अग्निशामक सेवा का कार्यालय है. इन कार्यालयों में जाने के लिए हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचे हैं. सड़क पार करने में लोगों को भारी वाहनों का डर सताते रहता है. विधि संघ के पूर्व अध्यक्ष शशिभूषण सिंह व अधिवक्ता चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि रोड ब्रेकर अवश्य बनना चाहिए. अगर ब्रेकर बनाना संभव नहीं है, तो संकेत बोर्ड अवश्य लगा देना चाहिए. इससे लोगों को काफी सुविधा हो जायेगी.
सड़क पर डस्पिले बोर्ड लगाने की मांग
सड़क पर डिस्पले बोर्ड लगाने की मांगदाउदनगर (औरंगाबाद). भखरूआ मोड़ के पास पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के सामने एनएच 98 पर रोड ब्रेकर व किसी प्रकार का बोर्ड नहीं होने के कारण लोगों को सड़क पार करने में दुर्घटना का खतरा रहता है. अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, अवर निबंधन कार्यालय, कृषि विभाग […]
