छकु बिगहा में अब तक नहीं पहुंची बिजली

छकु बिगहा में अब तक नहीं पहुंची बिजलीदाउदनगर (औरंगाबाद). दाउदनगर प्रखंड की कनाप ग्राम पंचायत के छकु बिगहा के लोग आज भी बिजली के लिए तरस रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि पूरे पंचायत में छकु बिगहा को छोड़ कर सभी गांवों में बिजली के बल्ब जलते हैं. लेकिन, इस गांव में बिजली का पोल […]

छकु बिगहा में अब तक नहीं पहुंची बिजलीदाउदनगर (औरंगाबाद). दाउदनगर प्रखंड की कनाप ग्राम पंचायत के छकु बिगहा के लोग आज भी बिजली के लिए तरस रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि पूरे पंचायत में छकु बिगहा को छोड़ कर सभी गांवों में बिजली के बल्ब जलते हैं. लेकिन, इस गांव में बिजली का पोल भी नहीं लगा है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीनिवास ने बताया कि गांव में करीब 250 घर हैं. बिजली नहीं रहने से ग्रामीण लोग आज भी लालटेन की रोशनी में जीवन गुजार रहे हैं. लोगों ने कहा कि बिजली विभाग के पदाधिकारी अक्सर ये आश्वासन देते हैं कि शीघ्र बिजली पहुंच जायेगी, लेकिन अब तक पोल लगाने का भी काम नहीं शुरू हुआ. लोगों अगल-बगल गांवों से तार खींच कर बिजली जला ते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >