राजद ने सदस्यता अभियान के लिए लगाया स्टॉल फोटो नंबर-2, परिचय- सदस्यता अभियान में जुट कार्यकर्ताओबरा(औरंगाबाद).प्रखंड मुख्यालय स्थित पोस्टऑफिस के समीप राष्ट्रीय जनता दल द्वारा स्टॉल लगा कर सदस्यता अभियान शुरू किया. सदस्यता अभियान की अध्यक्षता नूर हसन ने की. इस मौके पर बड़ी संख्या में नये सदस्य बनने के लिए लोग पहुंचे. जानकारी देते हुए करसाव पैक्स अध्यक्ष बिंदा सिंह यादव व इंदल यादव ने बताया के विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देश पर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. प्रखंड के हेलीकाप्टर हाउस अतरौली के शिक्षक काम्पलेक्स सभागार में राष्ट्रीय जनता दल के सक्रिय सदस्य प्रो सत्येंद्र नारायण सिन्हा की अध्यक्षता में राजद के सदस्यता अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि ओबरा प्रखंड में 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य है. इस मौके पर रामाशंकर यादव, ओम प्रकाश, एहसानुल हक अंसारी, अधिवक्ता मदन यादव, जितेंद्र यादव, सुनील यादव, रामाशंकर यादव, ओम प्रकाश, मिथिलेश शर्मा व अन्य मौजूद थे.
राजद ने सदस्यता अभियान के लिए लगाया स्टॉल
राजद ने सदस्यता अभियान के लिए लगाया स्टॉल फोटो नंबर-2, परिचय- सदस्यता अभियान में जुट कार्यकर्ताओबरा(औरंगाबाद).प्रखंड मुख्यालय स्थित पोस्टऑफिस के समीप राष्ट्रीय जनता दल द्वारा स्टॉल लगा कर सदस्यता अभियान शुरू किया. सदस्यता अभियान की अध्यक्षता नूर हसन ने की. इस मौके पर बड़ी संख्या में नये सदस्य बनने के लिए लोग पहुंचे. जानकारी देते […]
