मोबाइल दुकान में चोरी

औरंगाबाद (नगर) : रविवार रात चोरों ने नगर थाना क्षेत्र के मदरसा मार्केट में स्थित मोबाइल महल दुकान का शटर उखाड़ कर इसमें रखे कीमती मोबाइल व नकद रुपये की चोरी कर ली. इसकी जानकारी दुकानदार मोहम्मद सलीम को सोमवार को हुई, जब वह दुकान खोलने पहुंचे. उन्होंने इसकी सूचना दूरभाष पर नगर थाने की […]

औरंगाबाद (नगर) : रविवार रात चोरों ने नगर थाना क्षेत्र के मदरसा मार्केट में स्थित मोबाइल महल दुकान का शटर उखाड़ कर इसमें रखे कीमती मोबाइल नकद रुपये की चोरी कर ली. इसकी जानकारी दुकानदार मोहम्मद सलीम को सोमवार को हुई, जब वह दुकान खोलने पहुंचे.

उन्होंने इसकी सूचना दूरभाष पर नगर थाने की पुलिस को दी. इसके बाद नगर थानाध्यक्ष राम नरेश प्रसाद सिंह, दारोगा युगेश्वर राम दल बल के साथ पहुंचे और घटना की छानबीन की. देखते ही देखते दुकान पर दर्जनों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

लोगों का कहना था कि पुलिस कभी भी रात मे गश्ती करने के लिए मदरसा मार्केट में नहीं आती है. इसी का परिणाम है कि दुकान में चोरी हो गयी, जबकि इस मार्केट में सैकड़ों दुकान है. इधर, घटना की पुष्टि करते हुए नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >