चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 35 खिलाड़ियों ने दिखायी प्रतिभा

औरंगाबाद (ग्रामीण) : प्रभात खबर द्वारा आयोजित टी -20 क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी का ट्रायल बुधवार को प्रारंभ हो गया. औरंगाबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से युवा खिलाड़ी ट्रायल देने के लिए पहुंचे. कुल 35 खिलाड़ियों ने अपना-अपना ट्रायल दिया. किसी ने गेंदबाजी की तो किसी ने बल्लेबाजी. ट्रायल में सलेक्टर के रूप में जिला क्रिकेट […]

औरंगाबाद (ग्रामीण) : प्रभात खबर द्वारा आयोजित टी -20 क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी का ट्रायल बुधवार को प्रारंभ हो गया. औरंगाबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से युवा खिलाड़ी ट्रायल देने के लिए पहुंचे. कुल 35 खिलाड़ियों ने अपना-अपना ट्रायल दिया. किसी ने गेंदबाजी की तो किसी ने बल्लेबाजी.
ट्रायल में सलेक्टर के रूप में जिला क्रिकेट संघ के सचिव रवींद्र कुमार रवि उपस्थित थे. सभी खिलाड़ियों को बारी-बारी से ट्रायल लिया. इधर, ट्रायल को लेकर सुबह से ही खिलाड़ियों का पहुंचना शुरू हो गया था. हर कोई अपनी बारी का इंतजार कर रहा था. लगभग तीन घंटे तक ट्रायल देने पहुंचे खिलाड़ियों ने जम कर पसीना बहाया. गुरुवार को चैंपियंस ट्रॉफी का अंतिम ट्रायल लिया जायेगा.
गौरतलब है कि ट्रायल में सिर्फ रजिस्टर्ड (जिन्होंने फार्म भरा है) खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे. चैंपियंस ट्रॉफी में लीग मैचों की शुरुआत 26 फरवरी से होगा. दूसरा राउंड 12 मार्च से होगा. जबकि, क्र्वाटर फाइनल 21 व 23 मार्च को, सेमीफाइनल 26 व 28 मार्च को खेला जायेगा. फाइनल मैच के लिए चार अप्रैल की तिथि निर्धारित की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >