एसी लदे ट्रक में लगी आग, चालक और सह चालक बाल-बाल बचे

Aurangabad News: औरंगाबाद के एनएच 19 पर एसी लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई. जिससे ट्रक का इंजन, चेसिस और उसमें लदा सामान काफी हद तक जलकर राख हो गया. हालांकि ट्रक ड्राइवर और सह चालक ने समझदारी दिखाई और समय रहते वाहन से बाहर निकल गए. घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई.

Aurangabad News (मनीष राज सिंघम): राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेड़िया कनबेहरी गांव के पास एसी लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई. जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. देखते ही देखते आग ने ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे ट्रक का इंजन, चेसिस और उसमें लदा सामान काफी हद तक जलकर राख हो गया.

चालक और सह चालक बाल-बाल बचे

हालांकि राहत की बात यह रही कि ट्रक ड्राइवर और सह चालक समय रहते वाहन से बाहर निकल गए, जिससे दोनों बाल-बाल बच गए. घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई.

अफरा-तफरी का माहौल

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस दौरान ट्रक में लदे कुछ एसी को बाहर निकालकर सुरक्षित बचा लिया गया. फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है. घटना के बाद कुछ देर के लिए एनएच-19 पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

Also Read: बॉयफ्रेंड से शादी के जीद में टावर पर चढ़ी लड़की, बोली- जिस लड़के से प्यार करती हूं, उसी से शादी करूंगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >