छात्राओं की सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

औरंगाबाद (कोर्ट)भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के सदस्यों ने बुधवार को छात्राओं की सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. दर्जनों की संख्या मंे सदस्य रमेश चौक के समीप पहुंचे और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन छात्राओं की सुरक्षा बढ़ाने पर ध्यान […]

औरंगाबाद (कोर्ट)भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के सदस्यों ने बुधवार को छात्राओं की सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. दर्जनों की संख्या मंे सदस्य रमेश चौक के समीप पहुंचे और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन छात्राओं की सुरक्षा बढ़ाने पर ध्यान दे. जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, सचिव मोहम्मद मजहर व धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि शहर में दिन प्रतिदिन मनचलों की संख्या बढ़ती जा रही है. इस पर पुलिस कार्रवाई करे. यदि जिला प्रशासन जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाता है तो संगठन आंदोलन करने को विवश होगा. इस मौके पर विशाल सिंह, रौनक, दानिश, कमलेश सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >