नियोजित शिक्षकों ने 22 को पटना में होनेवाले सम्मेलन की तैयारियों पर की चर्चा (फोटो नंबर-1) परिचय- नियोजित शिक्षकों को संबोधित करते विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह व अन्य.हसपुरा (औरंगाबाद). नियोजित शिक्षकों के अधिकार रक्षा व समान अधिकार को लेकर पटना में 22 फरवरी को होनेवाले सम्मेलन की तैयारी विचार-विमर्श के लिए हसपुरा गर्ल्स हाइस्कूल के प्रांगण में एक समारोह हुआ. इसकी अध्यक्षता नियोजित शिक्षक नेता डॉ विनोद कुमार ने की. संचालन अमरेंद्र कुमार राय ने किया. मौके पर उपस्थित गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षकों को सिर्फ ठगा ही है. स्कूलों में वेतनमान को समाप्त कर शिक्षकों का अपमान किया है. सभी एक समान काम करते हैं. सरकार ने एक साजिश के तहत शिक्षकों को बांटा है. इसके लिए संगठित होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है. 22 फरवरी को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सम्मेलन के माध्यम से सरकार का ध्यान दिलायेंगे. उन्होंने कहा कि शिक्षकों को मानदेय नहीं, वेतनमान चाहिए. डॉ विनोद कुमार ने प्रखंड के सभी नियोजित शिक्षकों से एकजुट होने का आ ान किया. मौके पर प्रधानाध्यापक कुलदीप चौधरी, सरयू प्रसाद अकेला, कपिलदेव सिंह, महेश प्रसाद सिंह व राम खेलावन सिंह आदि मौजूद थे.
मानदेय नहीं, वेतनमान चाहिए
नियोजित शिक्षकों ने 22 को पटना में होनेवाले सम्मेलन की तैयारियों पर की चर्चा (फोटो नंबर-1) परिचय- नियोजित शिक्षकों को संबोधित करते विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह व अन्य.हसपुरा (औरंगाबाद). नियोजित शिक्षकों के अधिकार रक्षा व समान अधिकार को लेकर पटना में 22 फरवरी को होनेवाले सम्मेलन की तैयारी विचार-विमर्श के लिए हसपुरा गर्ल्स हाइस्कूल […]
