पीएनबी के खाते से 1.18 लाख की अवैध निकासी

एटीएम के माध्यम से दो दिनों में 22 बार हुई निकासी औरंगाबाद (ग्रामीण)औरंगाबाद शहर के अजमेर नगर (नावाडीह) के रहनेवाले मकसूद आलम का पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में बैंक खाता है, जिससे एक लाख 18 हजार 91 रुपये की अवैध निकासी की गयी है. यह निकासी नौ व 10 जनवरी को 22 बार […]

एटीएम के माध्यम से दो दिनों में 22 बार हुई निकासी औरंगाबाद (ग्रामीण)औरंगाबाद शहर के अजमेर नगर (नावाडीह) के रहनेवाले मकसूद आलम का पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में बैंक खाता है, जिससे एक लाख 18 हजार 91 रुपये की अवैध निकासी की गयी है. यह निकासी नौ व 10 जनवरी को 22 बार में हुई है. पीडि़त मकसूद आलम बुधवार की सुबह बैंक का अद्यतन रिपोर्ट लेकर नगर थाने पहुंचे और पुलिस पदाधिकारी से न्याय की गुहार लगायी. पुलिस को निकासी की अद्यतन रिपोर्ट दिखायी. मकसूद ने बताया कि पीएनबी मुख्य ब्रांच में उनका खाता 0502000100285740 है. बुधवार को गैस सब्सिडी के पैसे जानने के लिए बैंक पहुंचे और पासबुक का अद्यतन करवाये तो उसके होश उड़ गये. नौ जनवरी को 59071 रुपये व 10 जनवरी को 59020 रुपये की अवैध निकासी एटीएम के माध्यम की गयी है. जबकि, एटीएम कार्ड मकसूद के पास है. नौ जनवरी को 13 बार व 10 जनवरी को नौ बार निकासी की गयी. वह भी पांच हजार, तीन हजार व चार हजार रुपये करके. इधर, इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है. साइबर क्राइम का मामला है. पीडि़त के खाते व एटीएम को बैंक द्वारा बंद करा दिया गया है. निकासी की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >