(फोटो नंबर-5) परिचय-सिराजपुर मदरसे में लंगर का वितरण करते लोग

मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर जुलूस, लंगर नवीनगर (औरंगाबाद)पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर रविवार को जुलूस निकाला गया. मदरसा नुरूल उलुम सिराजपुर से निकली जुलूस नवीनगर बस स्टैंड पहुंच कर मदरसा मोइनिया इसलामिया के जुलूस से मिलान हुआ. जनकपुर पोखरा के रास्ते जामा मसजिद नवीनगर पहुंचा. इस दौरान सैकड़ों की […]

मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर जुलूस, लंगर नवीनगर (औरंगाबाद)पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर रविवार को जुलूस निकाला गया. मदरसा नुरूल उलुम सिराजपुर से निकली जुलूस नवीनगर बस स्टैंड पहुंच कर मदरसा मोइनिया इसलामिया के जुलूस से मिलान हुआ. जनकपुर पोखरा के रास्ते जामा मसजिद नवीनगर पहुंचा. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित बच्चे-बूढ़े व नौजवान सभी ने देश के अमन शांति के लिए दुआ की. इसके साथ ही शमशाद आलम के सौजन्य से लंगर का आयोजन किया गया. लंगर में डॉ आफताब आलम, शहीद हुसैन, इम्तेयाज आलम सहित कई लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. इस मौके पर मौलाना मोहम्मद जमील, मौलाना शम्स आलम, मौलाना हामिद रजा आदि कई लोगों ने मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर उनके बताये मार्गों पर चलने की नसीहत दी. इस मौके पर हाफीज मोहम्मद आलम, मोहम्मद नईमुल कादरी, गुलाम मोहम्मद उर्फ मुन्ना समेत कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >