नवीनगर. नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 कोसडीहरा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना का अंजाम दिया. इस मामले में पीड़ित अशोक सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. बताया है कि लगभग नौ लाख के सोने का जेवरात, 74 हजार रुपये के चांदी और एक लाख 12 नकद तथा कपड़ा समेत अन्य सामान चोरों द्वारा चुरा लिये गये. वहीं रंजय सिंह की पत्नी बबीता कुंवर ने बताया है कि एक लाख 32 हजार के जेवरात तथा दो लाख रुपये नगद चोरों द्वारा चोरी किये गये है. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है.
कोसडीहरा गांव में चोरों ने किया चोरी
पीड़ित अशोक सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया

??????????????