डीडीटी छिड़काव कराने की मांग

ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न मुहल्लों व गलियों में मच्छरों का प्रकोप से मुहल्लावासियों की परेशानी बढ़ी गयी है. राज्य सरकार द्वारा शहर के विभिन्न मुहल्लों में डीडीटी का छिड़काव नहीं होने के कारण बीमारियां होने की आशंका है. शहरवासी मोहम्मद रेयाजु, मोहम्मद जुमन, बरफाती हुसैन, संतोष गुप्ता, उमेश सिंह, अरविंद कुमार ने बताया कि […]

ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न मुहल्लों व गलियों में मच्छरों का प्रकोप से मुहल्लावासियों की परेशानी बढ़ी गयी है. राज्य सरकार द्वारा शहर के विभिन्न मुहल्लों में डीडीटी का छिड़काव नहीं होने के कारण बीमारियां होने की आशंका है. शहरवासी मोहम्मद रेयाजु, मोहम्मद जुमन, बरफाती हुसैन, संतोष गुप्ता, उमेश सिंह, अरविंद कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा शहर की साफ-सफाई के नाम पर डीडीटी का छिड़काव भी नहीं हो पाती है, जिसके कारण मुहल्लावासियों को मलेरिया, टाइफाइड सहित अन्य बीमारी फैलने की आशंका है. लोगों ने जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा व सिविल सर्जन डॉ परशुराम भारती का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शहर में डीडीटी का छिड़काव कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >