कार्यान्वयन समिति की बैठक में आपूर्ति पदाधिकारी पर सदस्यों ने लगाया लापरवाही का आरोपहसपुरा (औरंगाबाद)पंचायत कार्यान्वयन समिति की बैठक में समिति के कई सदस्यों ने बाजार में महंगे दाम पर बिक रही खाद, मजदूरों की बकाया मजदूरी, राशन कार्ड वितरण में धांधली, राशन की सूची व राशन कार्ड में अंकित यूनिट के हिसाब से राशन नहीं मिलना सहित कई योजनाओं में बरती जा रही अनियमितता को लेकर अधिकारियों व रोजगार सेवक पर आरोप लगाया. बैठक में अधिकारियों को आरोप लगाते हुए नागेश्वर यादव, राज कुमार पासवान, पुष्पा देवी, मुखिया मोइनुद्दीन अंसारी, फुरकान खां, शबनम आरा व राधे प्रसाद ने कहा कि अफसर की लापरवाही से गरीबों को राशन कार्ड की सूची में नाम रहने के बावजूद राशन से वंचित होना पड़ रहा है. इस कार्य में सबसे ज्यादा लापरवाही आपूर्ति पदाधिकारी नरेंद्र कुमार का है. सदस्यों ने आपूर्ति पदाधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी कार्य को आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा डीलरों से लिखा-पढ़ी का काम कराया जाता है. सदस्यों ने इसका विरोध किया.
योजनाओं में बरती जा रही अनियमितता
कार्यान्वयन समिति की बैठक में आपूर्ति पदाधिकारी पर सदस्यों ने लगाया लापरवाही का आरोपहसपुरा (औरंगाबाद)पंचायत कार्यान्वयन समिति की बैठक में समिति के कई सदस्यों ने बाजार में महंगे दाम पर बिक रही खाद, मजदूरों की बकाया मजदूरी, राशन कार्ड वितरण में धांधली, राशन की सूची व राशन कार्ड में अंकित यूनिट के हिसाब से राशन […]
