क्विज के सफल प्रतिभागी होंगे पुरस्कृत दाउदनगर (अनुमंडल) शहर के कुचागली स्थित नव ज्योति शिक्षा निकेतन में क्विज का आयोजन किया गया. दो ग्रुप बना कर परीक्षा ली गयी. गु्रप ‘ए’ में द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम वर्ग के छात्र-छात्राओं व गु्रप ‘बी’ में वर्ग छह, सात व आठ के बच्चों की परीक्षा ली गयी. दोनों ग्रुप में 100-100 प्रश्न पूछे गये. आयोजित परीक्षा में सफल प्रतिभागियों में प्रथम से 10 स्थान रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा. इसमें सर्वाधिक अंक लाने वाले प्रतियोगी को मैन ऑफ द क्विज का पुरस्कार दिया जायेगा. सभी प्रतियोगियों से उनकी सफलता के बारे में जानकारी ली जायेगी. निदेशक नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार को विद्यालय के वार्षिकोत्सव के अवसर पर चयनित छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जायेगा. इस मौके पर संस्था के प्राचार्य दीपक कुमार, शिक्षक नवीन पांडेय, महादेव प्रसाद, हरेंद्र सिंह व अन्य मौजूद थे.
(फोटो नंबर-14)परिचय-परीक्षा देते प्रतिभागी
क्विज के सफल प्रतिभागी होंगे पुरस्कृत दाउदनगर (अनुमंडल) शहर के कुचागली स्थित नव ज्योति शिक्षा निकेतन में क्विज का आयोजन किया गया. दो ग्रुप बना कर परीक्षा ली गयी. गु्रप ‘ए’ में द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम वर्ग के छात्र-छात्राओं व गु्रप ‘बी’ में वर्ग छह, सात व आठ के बच्चों की परीक्षा ली गयी. […]
