गोकुल सेना के सदस्यों का संकल्प यात्रा शुरू

औरंगाबाद (कोर्ट)गोकुल सेना के सदस्यों ने शनिवार से संकल्प यात्रा की शुरुआत की. उत्तर कोयल नहर परियोजना से लाभान्वित होने वाले क्षेत्रों से होते हुए संकल्प यात्रा कुटकु डैम पहुंची. यात्रा के क्रम में गोकुल सेना के सदस्य कुटकु डैम के आसपास के गांवों व वन-पर्यावरण की जमीन हकीकत का पता लगायेंगे. गोकुल सेना के […]

औरंगाबाद (कोर्ट)गोकुल सेना के सदस्यों ने शनिवार से संकल्प यात्रा की शुरुआत की. उत्तर कोयल नहर परियोजना से लाभान्वित होने वाले क्षेत्रों से होते हुए संकल्प यात्रा कुटकु डैम पहुंची. यात्रा के क्रम में गोकुल सेना के सदस्य कुटकु डैम के आसपास के गांवों व वन-पर्यावरण की जमीन हकीकत का पता लगायेंगे. गोकुल सेना के प्रवक्ता बबलू कुमार सिंह ने बताया कि यात्रा समाप्ति के बाद 30 जनवरी को केंद्रीय सिंचाई मंत्री को यात्रा के क्रम में इकट्ठा की गयी रिपोर्ट सौंपी जायेगी. उन्होंने बताया कि इस डैम में फाटक लगाने से औरंगाबाद, गया व पलामू जिले के लगभग एक लाख 30 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी. सेना के अध्यक्ष संजीव नारायण सिंह के नेतृत्व में यह संकल्प यात्रा शुरू की गयी है. इसमें संजय सज्जन सिंह, शशि रंजन, संतोष सावंत सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >