रफीगंज (औरंगाबाद)थाना क्षेत्र के कझपा गांव में मोबाइल का इजी रिचार्ज कराने के मामले को लेकर मारपीट में दोनों पक्ष से अरुण कुमार, सुरेंद्र महतो, मोहम्मद मुख्तार घायल हो गये. सभी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में किया गया. अरुण कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मोहम्मद मुख्तार को आरोपित बनाया है. मोहम्मद मुख्तार ने भी अरुण कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सहित तीन को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. दोनों पक्षों से तनाव को देख कर कझपा पंचायत मुखिया अजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह की अध्यक्षता में प्रभारी थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर केके साहनी ने शांति समिति की बैठक की. दोनों पक्षों में समझौता कराया तथा दोनों पक्ष से आठ- आठ व्यक्ति को समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करा कर शांति बहाल करने की अपील की.
कझपा में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
रफीगंज (औरंगाबाद)थाना क्षेत्र के कझपा गांव में मोबाइल का इजी रिचार्ज कराने के मामले को लेकर मारपीट में दोनों पक्ष से अरुण कुमार, सुरेंद्र महतो, मोहम्मद मुख्तार घायल हो गये. सभी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में किया गया. अरुण कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मोहम्मद मुख्तार को आरोपित बनाया है. मोहम्मद मुख्तार […]
