भवानीपुर व बेढ़ना के बीच फाइनल मैच आज

देव (औरंगाबाद)राजा जगन्नाथ उच्च विद्यालय के खेल मैदान में 25 दिसंबर से चल रहे पुलिस-पब्लिक सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच भवानीपुर पंचायत की टीम एवं बेढ़ना पंचायत के टीम के बीच शनिवार को खेला जायेगा. इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है. देव थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि फाइनल मैच में मुख्य अतिथि […]

देव (औरंगाबाद)राजा जगन्नाथ उच्च विद्यालय के खेल मैदान में 25 दिसंबर से चल रहे पुलिस-पब्लिक सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच भवानीपुर पंचायत की टीम एवं बेढ़ना पंचायत के टीम के बीच शनिवार को खेला जायेगा. इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है. देव थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में कुटुंबा विधानसभा के विधायक ललन राम, जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा व पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा को आमंत्रित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >