औरंगाबाद (कोर्ट) पूर्व विदेश मंत्री कमला सिन्हा के निधन पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ सुरेश पासवान ने शोक जाहिर की है. श्रीमती कमला स्वतंत्रता सेनानी सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व बसावन सिंह की पत्नी थीं. पूर्व मंत्री श्री पासवान ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री आजीवन मजदूरों के लिए संघर्षरत रही थीं. वह समाजसेवी आंदोलन के स्तंभ के रूप में काम करने के लिए जानी जाती थीं. रोहतास और औरंगाबाद जिला से इन्हें खास लगाव था. रोहतास उद्योग समूह, बंजारी सीमेंट फैक्टरी एवं अमझोर खाद कारखाना के मजदूरों के हित के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया था. वर्तमान के कई नेता उनके राजनीतिक जीवन से प्रभावित होकर राजनीति के क्षेत्र में आये हैं. इनके निधन से प्रदेश व देश को क्षति हुई है. इसकी भरपाई असंभव है.
आजीवन मजदूरों के लिए संघर्षरत रहीं पूर्व विदेश मंत्री
औरंगाबाद (कोर्ट) पूर्व विदेश मंत्री कमला सिन्हा के निधन पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ सुरेश पासवान ने शोक जाहिर की है. श्रीमती कमला स्वतंत्रता सेनानी सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व बसावन सिंह की पत्नी थीं. पूर्व मंत्री श्री पासवान ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री […]
