(फोटो नंबर-11) परिचय-डीएम को बुके देते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता-संपादित

विकास तेजी से करने की अपील औरंगाबाद (नगर). नववर्ष के अवसर पर सुबह से लेकर शाम तक बधाई देने का सिलसिला चलता रहा. इसी क्रम मंे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मीडिया प्रभारी मो शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खां के नेतृत्व में जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा के आवास पर पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके […]

विकास तेजी से करने की अपील औरंगाबाद (नगर). नववर्ष के अवसर पर सुबह से लेकर शाम तक बधाई देने का सिलसिला चलता रहा. इसी क्रम मंे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मीडिया प्रभारी मो शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खां के नेतृत्व में जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा के आवास पर पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके देकर नववर्ष की बधाई दी. इसके बाद पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा, एसडीओ भीम प्रसाद को भी बुके देकर नववर्ष की बधाई दी गयी. इस दौरान जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा ने मीडिया प्रभारी को बधाई देते हुए समाज के क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की. साथ ही, समाज का विकास तेजी से करने का अपील किया. जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिलावासियों को नववर्ष की बधाई दी व मंगल कामनाएं कीं. इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अनवर जाफरी, रिपु कुमार शाही, अभिजीत सिंह,रामाकांत पांडेय उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >