(फोटो नम्बर 15) परिचय-अगलगी के बाद दुकान मंे जला सामान

इलेक्ट्रिक दुकान में अगलगी से काफी नुकसान औरंगाबाद (ग्रामीण).औरंगाबाद शहर के कर्मा रोड में रामराज नगर मुहल्ला स्थित हरिओम इलेक्ट्रिक दुकान में अगलगी की घटना में लगभग पांच लाख रुपये का सामान जल कर खाक हो गया. घटना का कारण शॉट सर्कि ट बताया जाता है. यह घटना बुधवार की रात आठ बजे के करीब […]

इलेक्ट्रिक दुकान में अगलगी से काफी नुकसान औरंगाबाद (ग्रामीण).औरंगाबाद शहर के कर्मा रोड में रामराज नगर मुहल्ला स्थित हरिओम इलेक्ट्रिक दुकान में अगलगी की घटना में लगभग पांच लाख रुपये का सामान जल कर खाक हो गया. घटना का कारण शॉट सर्कि ट बताया जाता है. यह घटना बुधवार की रात आठ बजे के करीब हुई. जानकारी के अनुसार, घटना के एक घंटे पहले दुकान मालिक विक्रम सिंह हमेशा की तरह दुकान बंद कर घर चले गये. उनका घर दुकान के पीछे कुछ ही दुरी पर स्थित है. सड़क पर दुकान से आग की लपट निकलते देख स्थानीय व्यक्ति राजकुमार सिंह ने विक्रम सिंह को फोन पर घटना की सूचना दी. दुकान मालिक के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की. आधे घंटे की मेहनत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था. दुकान मालिक ने बताया कि इस घटना में वायरिंग सामान, महंगे स्टेपलाइजर, आयरण, सीएफएल, एलइडी बल्ब, कई पंखे के साथ-साथ अन्य सामान जल गये. इससे लगभग पांच लाख का नुकसान हुआ है. घटना की सूचना पीडि़त व्यवसायी द्वारा नगर थाना को दी गयी है. स्थानीय वार्ड पार्षद विनोद ठाकु र ने घटना पर दुख जताया है और कहा है कि पीडि़त व्यवसायी को मुआवजा दिलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >