बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का संकल्प औरंगाबाद (ग्रामीण) नववर्ष 2015 की शुरुआत अधिकतर लोगों ने ईश्वर की भक्ति व शाकाहारी भोजन के बीच की. गुरुवार का दिन होने के कारण मुरगी पर आफत कम आयी. मांस-मछली की दुकानों पर इक्के-दुक्के लोग ही नजर आये, वह भी जो मांस के शौकीन है. समाजसेवी संगठनों से जुड़े लोगों के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भी पिकनिक का आनंद उठाया. शहर के हॉली क्र ॉस एकेडमी के शिक्षक, शिक्षिकाएं व बच्चों ने भरथौली-रायपूरा रोड में निर्माण हो रहे विद्यालय कैंपस के समीप पिकनिक का आनंद उठाया. सबसे पहले शिक्षकों ने आपस में गले मिल कर एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी. विद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार सिंह ने शिक्षकों को नये वर्ष में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने बात कही. यह भी कहा कि नये वर्ष में विद्यालय को एक बेहतर मोकाम हासिल करने के लिए सभी को एकजुटता के साथ मेहनत करने की जरूरत है. विद्यालय के प्रशासक जय कुमार सिंह, पंकज सिंह ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य शिक्षा का बाजारीकरण करना नहीं है बल्कि बच्चों को एक बेहतर शिक्षा देकर एक सभ्य समाज का निर्माण करना है. इस मौके पर शिक्षिका अनंत लक्ष्मी, पूजा सिंह, रामप्रवेश मिश्रा, मंजित सिंह व अन्य उपस्थित थे.
( फोटो नम्बर-14) परिचय- पिकनिक का आनंद लेते हॉली क्रॉस के शिक्षक
बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का संकल्प औरंगाबाद (ग्रामीण) नववर्ष 2015 की शुरुआत अधिकतर लोगों ने ईश्वर की भक्ति व शाकाहारी भोजन के बीच की. गुरुवार का दिन होने के कारण मुरगी पर आफत कम आयी. मांस-मछली की दुकानों पर इक्के-दुक्के लोग ही नजर आये, वह भी जो मांस के शौकीन है. समाजसेवी संगठनों से […]
