तंबाकू का सेवन काफी हानिकारक

औरंगाबाद (नगर) यदि आप गुटखा, बीड़ी, सिगरेट या खैनी खा सेवन करते हैं, तो सावधान हो जाये. विश्व में 90 प्रतिशत लोग कैंसर से मरते हैं. इसमें तंबाकू जनित पदार्थों का सेवन करने वालों की संख्या ज्यादा है. सदर अस्पताल के डॉ सुनील महेंद्र कपूर ने बताया कि तंबाकू में निकोटिन मौजूद होता है, जो […]

औरंगाबाद (नगर) यदि आप गुटखा, बीड़ी, सिगरेट या खैनी खा सेवन करते हैं, तो सावधान हो जाये. विश्व में 90 प्रतिशत लोग कैंसर से मरते हैं. इसमें तंबाकू जनित पदार्थों का सेवन करने वालों की संख्या ज्यादा है. सदर अस्पताल के डॉ सुनील महेंद्र कपूर ने बताया कि तंबाकू में निकोटिन मौजूद होता है, जो मादक के साथ-साथ विषैला भी होता है. लंबे समय तक तंबाकू का सेवन से नाक, गले, फेफड़ों आदि में धीरे-धीरे तार नामक हानिकारक पदार्थ संचित हो जाता है. इससे खांसी आने लगती है और गले में खरास उत्पन्न हो जाती है. इसके सेवन से रक्तचाप पहले तो अस्थयी रूप ले लेता है. फिर स्थायी रूप से काफी बढ़ने लगता है. इसके कारण हृदय पर दबाव काफी बढ़ जाता है. धू्रमपान भी हृदयगति को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण कारक है. तंबाकू सेवन से कैंसर रोग होता है और हृदय गति रूक सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >