नववर्ष पर कलाकारों ने बांधा समा (फोटो नंबर-8) परिचय-कार्यक्रम का फीता काट कर उदघाटन सीओ अनिल कुमार चौधरी व अन्य

ओबरा (औरंगाबाद). गौतम बुद्ध टाउन हॉल में बुधवार की रात नये साल को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सीओ अनिल कुमार चौधरी मौजूद थे. इस मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू कुमार, मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद भगत व भरूब पंचायत के मुखिया शशिभूषण पासवान सहित अन्य बुद्धिजीवी […]

ओबरा (औरंगाबाद). गौतम बुद्ध टाउन हॉल में बुधवार की रात नये साल को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सीओ अनिल कुमार चौधरी मौजूद थे. इस मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू कुमार, मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद भगत व भरूब पंचायत के मुखिया शशिभूषण पासवान सहित अन्य बुद्धिजीवी उपस्थित थे. इस दौरान सीओ श्री चौधरी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को काफी सराहा. उन्होंने शांति व्यवस्था कायम रख कर नववर्ष मनाने की अपील की. सासाराम व बनारस से आये कलाकारों ने देवी गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >