भूमि अधिग्रहण के बदले उचित मुआवजे की मांग

मदनपुर (औरंगाबाद). भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के पास धरना दिया. धरने की अध्यक्षता संघर्ष समिति के अध्यक्ष जय शंकर शर्मा ने की. इस दौरान समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रखंड जदयू अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने कहा कि जबतक किसानों को जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, तबतक […]

मदनपुर (औरंगाबाद). भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के पास धरना दिया. धरने की अध्यक्षता संघर्ष समिति के अध्यक्ष जय शंकर शर्मा ने की. इस दौरान समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रखंड जदयू अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने कहा कि जबतक किसानों को जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, तबतक एनएच दो का चौड़ीकरण नहीं होने दिया जायेगा. जदयू जिला उपाध्यक्ष अनिल ठकराल ने कहा कि मदनपुर में आवासीय भूमि को कृषि योग्य व गैरमजरूआ आम का रिपोर्ट अंचल कार्यालय से भेज कर मुआवजा से वंचित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है. वहीं, कॉमरेड वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी बरदाश्त नहीं की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >