रामरूप मेहता महोत्सव आज

देवकुंड (औरंगाबाद) मगध क्षेत्र के ख्याति प्राप्त सालाना कार्यक्रम रामरूप मेहता महोत्सव दो जनवरी को होगा. 35 वां समारोह शुक्रवार को हसपुरा के खेल मैदान पर संपन्न होगा. रामरूप मेहता यूनिवर्सल फाउंडेशन के सचिव सुधीर कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि औरंगाबाद के सांसद सुशील […]

देवकुंड (औरंगाबाद) मगध क्षेत्र के ख्याति प्राप्त सालाना कार्यक्रम रामरूप मेहता महोत्सव दो जनवरी को होगा. 35 वां समारोह शुक्रवार को हसपुरा के खेल मैदान पर संपन्न होगा. रामरूप मेहता यूनिवर्सल फाउंडेशन के सचिव सुधीर कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह होंगे. सुधीर कुमार ने बताया कि इस मौके पर अरवल व औरंगाबाद के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन होगा. विदित हो कि रामरूप मेहता महोत्सव इस इलाके में भव्य समारोहों में से एक है. प्रत्येक वर्ष इस समारोह में 25 से 30 हजार लोगों की भीड़ उमड़ती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >