बैडमिंटन सेमीफाइनल रहा रोमांचक, फाइनल आज

डबल में औरंगाबाद व दाउदनगर के खिलाडि़यों के बीच होगा फाइनल दाउदनगर (अनुमंडल)नव युवक दुर्गा क्लब में पटेल बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान रोमांचक मुकाबले हुए. इस मैच का उद्घाटन करते हुए मुख्य आयोजक बैंक प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि यह टूर्नामेंट लगातार 18 वर्ष से कराया जा रहा है. […]

डबल में औरंगाबाद व दाउदनगर के खिलाडि़यों के बीच होगा फाइनल दाउदनगर (अनुमंडल)नव युवक दुर्गा क्लब में पटेल बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान रोमांचक मुकाबले हुए. इस मैच का उद्घाटन करते हुए मुख्य आयोजक बैंक प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि यह टूर्नामेंट लगातार 18 वर्ष से कराया जा रहा है. इस आयोजन के माध्यम से बीते हुए साल को विदाई व नववर्ष का स्वागत किया जाता है. टूर्नामेंट के डबल र्क्वाटर फाइनल में दाउदनगर के बजाजा रोड निवासी कुणाल व राजेंद्र चौधरी की जोड़ी को डेहरी के दीपक व गौतम व पीएचसी के लिपिक रामाबल्लभ कुमार की जोड़ी को पटवा टोली के कुलदीप व बबलू तथा चौथे र्क्वाटर फाइनल में दाउदनगर मेन रोड निवासी चंदन व संजय की जोड़ी को औरंगाबाद के दानिश व मिंटू की जोड़ी ने रोमांचक मुकाबले में हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया. सिंगल मुकाबले में कुलदीप ने अशोक को, संजय ने धनंजय को व चंदन ने दानिश अहमद को पराजित किया. इसके बाद सेमीफाइनल मैच खेला गया. डबल मुकाबले में औरंगाबाद के दानिश व बेलाल की जोड़ी का मुकाबला फाइनल में दाउदनगर के कुलदीप व बबलू की जोड़ी से होगा. सिंगल मुकाबले में औरंगाबाद के ही दनिश व बेलाल के बीच फाइनल मैच होगा. संदीप कुमार तांती ने बताया कि फाइनल मैच हर वर्ष की तरह एक जनवरी को खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >