औरंगाबाद (कोर्ट)बारुण प्रखंड स्थित बीआरसी में बुधवार को परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने की. इस दौरान शिक्षकों ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि 22 दिसंबर से पटना में हुए आमरण अनशन के बाद सरकार शिक्षकों की वेतनमान की मांग को मानने पर राजी हुई है. इस कड़ाके की ठंड में भी आमरण अनशन में संघ के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर व्रजवासी व जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह बधाई के पात्र हैं. इस मौके पर प्रखंड महासचिव शशि कुमार, राम बाबू,वैंकटेश कुमार, सुजीत कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.
परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने की बैठक
औरंगाबाद (कोर्ट)बारुण प्रखंड स्थित बीआरसी में बुधवार को परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने की. इस दौरान शिक्षकों ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि 22 दिसंबर से पटना में हुए आमरण अनशन के बाद सरकार शिक्षकों की वेतनमान की मांग को मानने […]
