देव (औरंगाबाद)देव राजा जगन्नाथ उच्च विद्यालय के खेल मैदान पर 25 दिसंबर से चल रहे पुलिस-पब्लिक सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच बुधवार को देव थाना व भवानीपुर के बीच खेला गया. भवानीपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाये. देव थाना की टीम 84 रन बना ऑल आउट हो गयी. इस मैच का आंखों देखा हाल रोबिन कुमार व संतन पांडेय द्वारा बताया जा रहा है. मैच में अहम भूमिका निभाने वाले देव थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने दर्शकों से तीन जनवरी को फाइनल मैच देखने के लिए आने का आग्रह किया है. साथ ही, दूसरा सेमीफाइनल मैच एक जनवरी को बेढ़ना व देव के बीच खेला जायेगा.
फाइनल में पहुंची भवानीपुर
देव (औरंगाबाद)देव राजा जगन्नाथ उच्च विद्यालय के खेल मैदान पर 25 दिसंबर से चल रहे पुलिस-पब्लिक सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच बुधवार को देव थाना व भवानीपुर के बीच खेला गया. भवानीपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाये. देव थाना की टीम 84 रन बना ऑल आउट हो गयी. इस मैच का […]
