ट्रेलर से टकरायी बोलेरो, दो की मौत, एक गंभीर --- ( पेज वन) - संपादित

(फोटो नंबर-2) परिचय- सदर अस्पताल में शोकाकुल मृत युवकों के पिताएनएच-टू पर बारुण थाना क्षेत्र के केशव मोड़ के समीप हुई घटनाघायल युवक को गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज किया गया रेफरप्रतिनिधि, औरंगाबाद(ग्रामीण) राष्ट्रीय राजमार्ग-दो (एनएच-टू) पर बारुण थाना क्षेत्र के केशव मोड़ के समीप मंगलवार की रात बोलेरो व ट्रेलर की टक्कर में दो […]

(फोटो नंबर-2) परिचय- सदर अस्पताल में शोकाकुल मृत युवकों के पिताएनएच-टू पर बारुण थाना क्षेत्र के केशव मोड़ के समीप हुई घटनाघायल युवक को गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज किया गया रेफरप्रतिनिधि, औरंगाबाद(ग्रामीण) राष्ट्रीय राजमार्ग-दो (एनएच-टू) पर बारुण थाना क्षेत्र के केशव मोड़ के समीप मंगलवार की रात बोलेरो व ट्रेलर की टक्कर में दो युवकों की मौत, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान रांची का रहनेवाला 28 वर्षीय अंकित कुमार व हजारीबाग का रहनेवाला 30 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में हुई हैं. संदीप भी अपने पिता के साथ रांची में ही रहता था. दोनों मृतक दोस्त थे व अधिकांश समय साथ में ही गुजारते थे. पेशे से दोनों मेकैनिक थे. उधर, घायल युवक विकास कुमार भी रांची का ही रहनेवाला है. सदर अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार,अंकित, संदीप व विकास एक बोलेरो पर सवार होकर झारखंड के बरही से डेहरी ऑन सोन जा रहे थे. एनएच-टू पर बारुण थाना क्षेत्र केे केशव मोड़ के समीप तेज रफ्तार बोलेरो एक ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में अंकित व संदीप की मौत घटनास्थल पर हो गयी. स्थानीय लोगों व बारुण थाने की पुलिस के सहयोग से गंभीर रूप से जख्मी विकास कुमार को सदर अस्पताल भेजा गया. बुधवार की सुबह घटना की सूचना पाकर अंकित व संदीप के पिता सदर अस्पताल पहुंचे. उधर, नगर थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >