बिजली परियोजना घर की टीम ने इंजीनियरिंग कॉलेज का किया दौरा

औरंगाबाद (ग्रामीण). एनटीपीसी और एनपीजीसी की टीम ने वीके अग्रवाल के नेतृत्व में शनिवार को सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज का दौरा किया तथा इंस्टीट्यूट के निरंतर विकास व बढ़ रहे गुणवत्ता की तारीफ की. टीम में पी लक्ष्मी, रंजीत कुमार व दिवाकर सिंह शामिल थे. टीम ने पूरे संस्थान का भ्रमण किया एवं प्रयोगशाला व पुस्तकालय […]

औरंगाबाद (ग्रामीण). एनटीपीसी और एनपीजीसी की टीम ने वीके अग्रवाल के नेतृत्व में शनिवार को सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज का दौरा किया तथा इंस्टीट्यूट के निरंतर विकास व बढ़ रहे गुणवत्ता की तारीफ की. टीम में पी लक्ष्मी, रंजीत कुमार व दिवाकर सिंह शामिल थे. टीम ने पूरे संस्थान का भ्रमण किया एवं प्रयोगशाला व पुस्तकालय की तारीफ की. दल के इंस्टीट्यूट पहुंचने पर कुल सचिव डॉ विजय कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया तथा संस्थान द्वारा किये जा रहे कार्यों व उपलब्धियों के बारे में बताया. इस मौके पर प्राचार्य अश्विनी कुमार, एचआर हेड सचिन कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >