परिवर्तनकारी शिक्षक संघ से जुड़े 400 शिक्षक बारूण के अध्यक्ष बने अनील(फोटो नंबर-28)कैप्शन- नये सदस्यों को माला पहना कर किया गया स्वागतऔरंगाबाद (ग्रामीण) बिहार पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ के 400 शिक्षक सदस्यों ने परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की सदस्यता शनिवार को ग्रहण की. यह दावा किया है परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने. अध्यक्ष ने बताया कि बारुण प्रखंड के सभी शिक्षकों ने एक साथ सदस्यता ग्रहण की. इसी क्रम में एक बैठक कर बारुण प्रखंड स्तरीय इकाई का गठन भी कर दिया गया. अनिल कुमार सिंह यादव को प्रखंड अध्यक्ष, शशि कुमार को महासचिव बनाया गया. जबकि, अमर कुमार जायसवाल, अनिल कुमार एवं रामबाबू को उपाध्यक्ष, सत्येंद्र कुमार को प्रवक्ता, अमित कुमार सिन्हा को कोषाध्यक्ष, छठु सिंह को सलाहकार, नरेंद्र सिंह को सचिव, सुजीत कुमार को मीडिया प्रभारी, वैंकटेश कुमार को संयोजक, राजा दिलीप को संयुक्त सचिव बनाया गया. कामेश्वर प्रसाद, मनोज कुमार, सुधीर कुमार सिंह, जयप्रकाश, रंजन कुमार सिंह, प्रमोद, वीरेंद्र, शशि आदि को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया. कमेटी गठन के दौरान जिला महासचिव अनिल कुमार सिंह, सलाहकार रंजीत कुमार मिश्र, संयोजक नीरज कुमार बिटु, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार बॉबी, संयुक्त सचिव शशि कुमार, कुंदन ठाकुर उपस्थित थे. बारुण प्रखंड के शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कहा कि शिक्षक अपनी समस्या को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. राज्य की सरकार गूंगी व बहरी है. संघ के आह्वान पर वेतनमान की मांग को लेकर 22 दिसंबर से पटना में विधानसभा का घेराव किया जायेगा. वेतनमान की घोषणा होने तक प्रदेश के शिक्षक आमरण अनशन पर बैठेंगे.
' राज्य की सरकार गूंगी व बहरी'
परिवर्तनकारी शिक्षक संघ से जुड़े 400 शिक्षक बारूण के अध्यक्ष बने अनील(फोटो नंबर-28)कैप्शन- नये सदस्यों को माला पहना कर किया गया स्वागतऔरंगाबाद (ग्रामीण) बिहार पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ के 400 शिक्षक सदस्यों ने परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की सदस्यता शनिवार को ग्रहण की. यह दावा किया है परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह […]
