'गरीब व पीडि़तों को नहीं मिल रहा न्याय'

विभिन्न मांगों को लेकर माले ने दिया धरना(फोटो नंबर-27) परिचय-धरना पर बैठे माले नेताअंबा (औरंगाबाद)अपनी विभिन्न मांगों को लेकर माले नेताओं ने प्रखंड कार्यालय अंबा के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया. धरना की अध्यक्षता रमेश राम व संचालन वीरेंद्र कुमार मेहता ने किया. धरना को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता शंकर प्रसाद गुप्ता व पार्टी के […]

विभिन्न मांगों को लेकर माले ने दिया धरना(फोटो नंबर-27) परिचय-धरना पर बैठे माले नेताअंबा (औरंगाबाद)अपनी विभिन्न मांगों को लेकर माले नेताओं ने प्रखंड कार्यालय अंबा के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया. धरना की अध्यक्षता रमेश राम व संचालन वीरेंद्र कुमार मेहता ने किया. धरना को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता शंकर प्रसाद गुप्ता व पार्टी के जिला सचिव सुधीर कुमार ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है. गरीबों व पीडि़तों को सही न्याय नहीं मिल रही है और सरकार सिर्फ महादलितों के नाम पर राजनीति कर रही है. उन्होंने अंबा के कई समस्याआंे की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया और कार्रवाई की मांग की. सड़क दुर्घटना में मारे गये शंकर गौड़ के परिवार को अब तक उचित लाभ न मिलने पर माले नेताओं ने चिंता व्यक्त की. उनकी मांगों में अंबा में सुलभ शौचालय का निर्माण कराना, कन्या हाइस्कूल अंबा के समीप कचरों की सफाई करवाना, बस स्टैंड , ऑटो स्टैंड के साथ-साथ यात्री शेड का निर्माण करना तथा शंकर गौड़ के परिवार को बचाने की गारंटी देना आदि शामिल है. इस मौके पर कुशवाहा मंटु कुमार, उप मुखिया पुकार सोनी, गुड्डू कुमार गुप्ता, रामस्वरूप मेहता, वीरेंद्र कुमार वर्मा व ललन पाल आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >