सात सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों का बिहार बंद 22 को

औरंगाबाद (कोर्ट) बिहार राज्य अनुबंध मानदेय नियोजित सेवाकर्मी संयुक्त मोरचा द्वारा सात सूत्री मांगों को लेकर 22 दिसंबर को बिहार बंद किया जायेगा. इसकी जानकारी शनिवार को आयोजित मोरचा के द्वारा प्रेसवार्ता में दी गयी. अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सचिव डॉ विजय कुमार यादव आदि ने बताया कि सरकार अनुबंध पर बहाल शिक्षकों की अनदेखी […]

औरंगाबाद (कोर्ट) बिहार राज्य अनुबंध मानदेय नियोजित सेवाकर्मी संयुक्त मोरचा द्वारा सात सूत्री मांगों को लेकर 22 दिसंबर को बिहार बंद किया जायेगा. इसकी जानकारी शनिवार को आयोजित मोरचा के द्वारा प्रेसवार्ता में दी गयी. अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सचिव डॉ विजय कुमार यादव आदि ने बताया कि सरकार अनुबंध पर बहाल शिक्षकों की अनदेखी कर रही है. शिक्षकों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. इसलिए सात सूत्री मांगों को लेकर बिहार बंद किया जायेगा. इस मौके पर शंकर लाल, राजेश कुमार, रवींद्र कुमार, कलेंद्र कुमार कांत व प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >