पिछले वर्ष नहीं मिली थी छात्रवृत्ति

दाउदनगर (अनुमंडल) वर्ष 2013 में शहर के बालिका मध्य विद्यालय की अधिकांश छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिल पायी थी. तब पिछड़ी, अति पिछड़ी और अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं को छात्रवृत्ति राशि नहीं दी गयी थी. अभिभावकों व छात्राओं को तत्कालीन प्रधानाध्यापक द्वारा इन वर्ग की छात्राओं के लिये राशि आवंटित नहीं होने की […]

दाउदनगर (अनुमंडल) वर्ष 2013 में शहर के बालिका मध्य विद्यालय की अधिकांश छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिल पायी थी. तब पिछड़ी, अति पिछड़ी और अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं को छात्रवृत्ति राशि नहीं दी गयी थी. अभिभावकों व छात्राओं को तत्कालीन प्रधानाध्यापक द्वारा इन वर्ग की छात्राओं के लिये राशि आवंटित नहीं होने की बात बतायी गयी थी.अब जब पुन: 2014 में सामाजिक महोत्सव के तहत राशि वितरण का कार्य शुरू होनेवाला है. इससे छात्राओं के बीच फिर से किसी तरह की चिंता सताने लगी है. जब इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नंद किशोर शाण्डिल से पूछा गया तो उन्होंने 2013 में इन वर्गों की छात्राओं के बीच राशि वितरित नहीं होने की पुष्टि की. इस वर्ष की रिपोर्ट विभाग को भेज दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >