हसपुरा (औरंगाबाद)औरंगाबाद के व्यवसायी राजू गुप्ता की हत्या पर भाजपा कार्यकर्ता सहित व्यवसायी संघ हसपुरा ने गहरी शोक संवेदना प्रकट किया गया. व्यवसायी राजू गुप्ता की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा के विजय कुमार अकेला, संजीत शर्मा, वीरेंद्र कुमार उर्फ विधायक ने कहा कि हत्या की घटना जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश को झकझोरनेवाली है. अपराधी बेलगाम हो गये हैं. आये दिन हत्या, बलात्कार व लूट की घटनाएं हो रही हैं, जिससे पूरे प्रदेश में अराजकता की स्थिति बनी हुई है. नेताओं ने मृतक के आश्रित को नौकरी एवं 20 लाख रुपये मुआवजा दिये जाने की मांग सरकार से की है. व्यवसायी संघ के डॉ ब्रह्मदेव प्रसाद, अरुण गुप्ता, अयोध्या प्रसाद, सुनील खत्री, विकास कुमार, अंकुर कुमार, अवध प्रसाद व विनोद कुमार ने घटना की निंदा करते हुए अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है.
हत्या की भाजपा नेता व व्यवसायी संघ ने की निंदा
हसपुरा (औरंगाबाद)औरंगाबाद के व्यवसायी राजू गुप्ता की हत्या पर भाजपा कार्यकर्ता सहित व्यवसायी संघ हसपुरा ने गहरी शोक संवेदना प्रकट किया गया. व्यवसायी राजू गुप्ता की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा के विजय कुमार अकेला, संजीत शर्मा, वीरेंद्र कुमार उर्फ विधायक ने कहा कि हत्या की घटना जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश को […]
