दाउदनगर ( औरंगाबाद ). अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी (एसडीजेएम) तथा मुंसिफ का पद रिक्त रहने से मुवक्किलों को काफी परेशानी हो रही है. दोनों अधिकारियों का तबादला औरंगाबाद हो जाने के कारण ये पद खाली हैं. अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में ओबरा व दाउदनगर थाने के मामलों का ट्रायल होता है. फिलहाल प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार मन्नु ओबरा व दाउदनगर थाने की जमानत के मामलों की सुनवाई कर रहे हैं. परंतु, गवाही नहीं हो पा रही है. इसके कारण मुवक्किल सिर्फ डेट लेकर ही संतोष कर रहे हैं. यही हाल मुंसिफ कोर्ट का भी है. विधि संघ के अध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने कहा कि एसडीजेएम व मुंसिफ के पदस्थापन की आवश्यकता है, ताकि लोगों को वापस नहीं लौटना पड़े.
अनुमंडलीय कोर्ट में एसडीजेएम का पद खाली
दाउदनगर ( औरंगाबाद ). अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी (एसडीजेएम) तथा मुंसिफ का पद रिक्त रहने से मुवक्किलों को काफी परेशानी हो रही है. दोनों अधिकारियों का तबादला औरंगाबाद हो जाने के कारण ये पद खाली हैं. अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में ओबरा व दाउदनगर थाने के मामलों का ट्रायल होता है. […]
