लोजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन कल

कार्यकर्ताओं के साथ किया जायेगा विचार-विमर्श नवीनगर (औरंगाबाद)लोजपा के पूर्व विधायक विजय कुमार उर्फ डब्ल्यू सिंह ने नगर पंचायत नवीनगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया. इसके बाद लोजपा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में न्यू एरिया नवीनगर स्थित अर्जुन सिंह के आवास पर हुई बैठक में शामिल हुए. बैठक के दौरान 21 […]

कार्यकर्ताओं के साथ किया जायेगा विचार-विमर्श नवीनगर (औरंगाबाद)लोजपा के पूर्व विधायक विजय कुमार उर्फ डब्ल्यू सिंह ने नगर पंचायत नवीनगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया. इसके बाद लोजपा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में न्यू एरिया नवीनगर स्थित अर्जुन सिंह के आवास पर हुई बैठक में शामिल हुए. बैठक के दौरान 21 दिसंबर को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की तथा विधि व्यवस्था से संबंधित कार्यों का उल्लेख करते इसकी जिम्मेवारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गयी. पूर्व विधायक विजय कुमार उर्फ डब्ल्यू ने कहा कि पहले से निर्धारित स्थान मारवाड़ी धर्मशाला नवीनगर में जगह अभाव तथा लोगों की अत्यधिक उपस्थिति को देखते हुए कार्यक्रम आयोजन स्थल में परिवर्तन किया गया है. अब यह कार्यकर्ता सम्मेलन गौतम बुद्ध नगर भवन हॉल में होगा. नवीनगर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सत्यानंद शर्मा, पूर्व विधायक कुमार सर्वजीत के अलावा सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शामिल होंगे. सम्मेलन के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया जायेगा. बैठक के दौरान नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष अमित कुमार पिंटू , उपेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, रमेश सिंह, पिंटू सोनी व गुड्डू कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >