छात्रा को भगाने की प्राथमिकी दर्ज

हसपुरा (औरंगाबाद) प्रखंड के बघोई गांव निवासी बैजनाथ प्रसाद ने अपनी बेटी के भगाने के आरोप में गांव के ही महेश कुमार, सुरेश कुमार, रमेश कुमार, चंद्रावती देवी के अलावा अपनी बेटी की सहेली विनीता व सुनीता को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि बैजनाथ प्रसाद की पुत्री […]

हसपुरा (औरंगाबाद) प्रखंड के बघोई गांव निवासी बैजनाथ प्रसाद ने अपनी बेटी के भगाने के आरोप में गांव के ही महेश कुमार, सुरेश कुमार, रमेश कुमार, चंद्रावती देवी के अलावा अपनी बेटी की सहेली विनीता व सुनीता को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि बैजनाथ प्रसाद की पुत्री श्रेया कुमारी (काल्पनिक नाम) को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप आरोपितों के ऊपर लगाया गया है. उन्होंने कहा कि कांड संख्या 130 /14 , धारा 379, 366 ए दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. बताया जाता है कि श्रेया कुमारी इंटर की छात्रा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >