औरंगाबाद : जिले के अंबा व हसपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना अंबा थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव के समीप की है. महावीरगंज निवासी जितेंद्र कुमार मेहता व विपिन कुमार अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान मारुति कार ने उन्हें कुचल दिया.
इससे दोनों की मौत हो गयी. दूसरी घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के दाउदनगर-गोह मुख्य मार्ग पर बिहटा गांव के समीप की है. ट्रैक्टर पलट जाने से चालक योगेंद्र राम व खलासी की मौत हो गयी. दोनों खुदवा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव के थे.
