छोटे-छोटे मामलों को ग्राम कचहरी में निबटायें : एसपी औरंगाबाद (नगर) गुरुवार को पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याएं सुनी. इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फरियादी वैसे मामले को लेकर जनता दरबार में पहुंचते हैं, जिसे पंचायत स्तर पर निबटाया जा सकता है. नाली-गली, रास्ता विवाद, घरेलू विवाद का मामला भी जनता दरबार में आता है. इसे ग्राम कचहरी में आसानी से निबटाया जा सकता है. जनता दरबार में खुदवां थाना क्षेत्र के चुनारी गांव से पहुंची जुली देवी ने शिकायत की कि पति मारपीट कर रहे हैं. देव बाजार से पहुंंची आरती देवी ने शिकायत की कि एटीएम कार्ड बदल कर 25 हजार रुपये बगल गांव के व्यक्ति अजय पासवान द्वारा निकाल लिया गया है. कुटुंबा थाना क्षेत्र के रामपुर खैरा गांव से पहुंची शीला देवी ने बतायी कि पति शिक्षक हैं और उन्हें बेवजह मर्डर केस में फंसा दिया गया है. अंबा बाजार से पहुंची कमला देवी ने शिकायत की कि डायन कह कर पिटाई की गयी. देव थाना क्षेत्र के कटैया गांव से पहुंचे संजीव कुमार ने बताया कि अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज से लैपटॉप की चोरी होने की प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज कराने गये थे, लेकिन थानाध्यक्ष ने दर्ज नहीं की. हसपुरा थाना क्षेत्र से पहुंची महिला ने शिकायत की कि मेरे पुत्र अजय कुमार का नाम बैंक लूट में आ गया है, जबकि वह निर्दोश है. पुलिस परेशान कर रही है. एसपी ने कहा कि हर हाल में अजय जेल जायेगा. महदीपुर बैंक लुटने में वह शामिल रहा है. एसपी ने सभी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांचोपरांत कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
(फोटो नंबर-12)कैप्शन- एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा
छोटे-छोटे मामलों को ग्राम कचहरी में निबटायें : एसपी औरंगाबाद (नगर) गुरुवार को पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याएं सुनी. इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फरियादी वैसे मामले को लेकर जनता दरबार में पहुंचते हैं, जिसे पंचायत स्तर पर निबटाया जा […]
