(फोटो नंबर-23)कै प्शन- समस्याएं बतातीं सेविकाएं

बुला कर प्रशिक्षण नहीं होने से सेविकाओं में रोष औरंगाबाद (कोर्ट)सदर प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं को बुला कर प्रशिक्षण नहीं दिये जाने पर रोष जताया. सेविकाओं को संबंधित महिला पर्यवेक्षिका द्वारा फोन कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किसी विषय पर प्रशिक्षण दिये जाने की बात कर बुलाया गया था. सभी सेविकाएं शहर के […]

बुला कर प्रशिक्षण नहीं होने से सेविकाओं में रोष औरंगाबाद (कोर्ट)सदर प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं को बुला कर प्रशिक्षण नहीं दिये जाने पर रोष जताया. सेविकाओं को संबंधित महिला पर्यवेक्षिका द्वारा फोन कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किसी विषय पर प्रशिक्षण दिये जाने की बात कर बुलाया गया था. सभी सेविकाएं शहर के प्रियव्रत पथ स्थित एक हॉल में पहुंची. साढ़े 10 बजे से लगभग डेढ़ बजे तक पहले तो सेविकाओं ने किसी के आने का इंतजार किया. पर, जब इतनी देर तक कोई नहीं आया तो सभी आक्रोशित हो गयी. सेविकाओं का कहना था कि एक तो उन्हें बिना लिखित सूचना दिये ही फोन के माध्यम से बुलाया जाता है. इसके कारण सभी सेविकाएं केंद्र छोड़ कर चली जाती हैं. दूसरी ओर यदि इसी बीच कोई पदाधिकारी केंद्र पर पहुंचते हैं तो अनुपस्थित पाकर सीधे कार्रवाई की जाती है. इन्हीं समस्याओं को देखते हुए सेविकाओं ने कहा है कि कम से कम सही जानकारी देकर उन्हें बुलाया जाना चाहिए. उनके ऊपर कई तरह की जिम्मेवारी भी सौंप दी गयी है. स्वास्थ्य विभाग हो, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-काटने आदि से संबंधित काम हो सभी तरह के काम सेविकाओं को दी जाती है और वेतन के नाम पर मामूली पैसे दिये जाते हैं. इसके अलावे बेवजह प्रशिक्षण के नाम पर दूसरी जगह बुला कर परेशान भी किया जाता है. इससे केंद्रों के सुचारु रूप से चलाने में कठिनाई भी होती है. इस मौके पर मुन्नी देवी, छाया, संध्या, आलम, सुमित्रा, मधु, पुष्पा, नीलम, रंजीता, सीमा आदि उपस्थित थीं. सेविकाओं ने कहा कि अपनी समस्या को वरीय पदाधिकारियों के समक्ष भी रखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >