(फोटो नंबर-13)कैप्शन- प्रदर्शन करते ग्रामीण

ग्रामीणों ने मंत्री के समझ किया प्रदर्शन राशन-केरोसिन नहीं मिलने पर जतायी नाराजगी कहा, डीलर खाद्यान्न मांगने पर करता है मारपीटऔरंगाबाद (नगर)बारुण प्रखंड की पीपरा पंचायत अंतर्गत खरजाना गांव के ग्रामीणों ने राशन-केरोसिन को लेकर गुरुवार को खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक के समक्ष प्रदर्शन किया. ग्रामीण दोपहर एक बजे के करीब […]

ग्रामीणों ने मंत्री के समझ किया प्रदर्शन राशन-केरोसिन नहीं मिलने पर जतायी नाराजगी कहा, डीलर खाद्यान्न मांगने पर करता है मारपीटऔरंगाबाद (नगर)बारुण प्रखंड की पीपरा पंचायत अंतर्गत खरजाना गांव के ग्रामीणों ने राशन-केरोसिन को लेकर गुरुवार को खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक के समक्ष प्रदर्शन किया. ग्रामीण दोपहर एक बजे के करीब समाहरणालय पहुंचे. यहां प्रशासन विरोधी नारे लगाये और अपने कार्ड को सड़क पर फेंकते हुए डीलर पर कार्रवाई करने की मांग की. इसके बाद जैसे ही उनलोगों को जानकारी मिली कि मंत्री जिला मुख्यालय में आये हुए हैं और दानी बिगहा स्थित परिसदन में हैं, तो ग्रामीण नारेबाजी करते हुए वहां पहुंच गये. इस दौरान डीलर व प्रशासन के विरुद्ध आक्रोशपूर्ण नारेबाजी की. ग्रामीण शत्रुधन राम, संदीप कुमार, भीम पासवान, राजकुमार, मोहन कुमार, नंदू राम ने कहा कि पिछले छह माह से डीलर रामाशीष सिंह द्वारा राशन-केरोसिन नहीं दिया जा रहा है. जब भी इनके दुकान पर जाकर खाद्यान्न की मांग करते हैं तो उनके द्वारा गाली-गलौज व मारपीट की जाती है. साथ ही, धमकी देते हैं कि कहीं शिकायत करो, मेरे ऊपर कार्रवाई नहीं होगी. ग्रामीणों की नारेबाजी सुनकर मंत्री ने ग्रामीणों को अपने पास बुलाया और गंभीरता पूर्वक उनकी समस्या सुनी. मंत्री श्याम रजक ने सदर एसडीओ भीम प्रसाद को निर्देश देते हुए कहा कि दो दिनों के भीतर अपनी देखरेख में खाद्यान्न का वितरण करायें. साथ ही जांच कर डीलर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >